उत्तराखंड

तीर्थनगरी ऋषिकेश में अधर्मः युवती को नशीले पदार्थ खिलाकर किया गैंगरेप, अस्पताल में भर्ती…

ऋषिकेशः उत्तराखंड को शर्मसार करती वारदात ऋषिकेश से सामने आ रही है। यहां  वीरभद्र रेलवे स्टेशन पर एक युवती के साथ दरिंदगी की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर गैंगरेप किया गया है।  पुलिस ने युवती को अस्पताल भिजवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री झंडे जी के दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब, दूनवासियों से गुलजार हुआ दरबार साहिब

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मंगलवार की सुबह वीरभद्र रेलवे स्टेशन पर स्टेशन के गार्ड को एक युवती बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। युवती ने कुछ नशीले पदार्थ का खाया था। होश में आने पर पूछताछ करने पर युवती ने बताया कि उसके साथ रेलवे स्टेशन पर ही रात में कुछ लोग ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि रात में युवती को कुछ युवक नशीला पदार्थ खिलाकर स्टेशन  लाए, जिसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  फूलदेई में झलकी उत्तराखंड की संस्कृति, डॉ. राजे सिंह नेगी बोले—राजकीय लोकपर्व का मिले दर्जा

वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची श्यामपुर चौकी पुलिस ने युवती से पूछताछ की। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए राजकीय चिकित्सालय भिजवाया है। बताया जा रहा है कि युवती उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। उसकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों की पहचान करने के लिए स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  शुभ संयोगों की छाया में 19 मार्च से आरंभ होगी चैत्र नवरात्रि, पालकी पर विराजकर आएंगी जगतजननी:आचार्य दैवज्ञ
93 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top