उत्तराखंड

Big Breaking: हरिद्वार में दो कारों और बाइक की आपस में भीषण भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल

हरिद्वार: तेज रफ्तार कब किसके साथ क्या कर दें कुछ नहीं कहा जा सकता । थोड़ी सी जल्दी और लापरवाही लोगों की जिंदगियों से खिलवाड़ कर रही है। दर्दनाक हादसे की खबर हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र से आ रही है। यहां दो कारों और बाईक की भीषण भिंड़त में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को अस्पला में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर गुरुवार दोपहर को होटल वृंदावन के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां दिल्ली से हरिद्वार आ रही कार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार वैगनआर कार से टकरा गई। बताया जा रहा है कि वैगनआर कार के पीछे बुलेट पर आ रहे दो युवक भी सीधे अपने आगे वाली कार से भिड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चला रहे दो युवक गंभीर घायल हो गए है।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

घटना से मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। बताया जा रहा है कि एक युवक का एक पैर टूट गया। वहीं, बाइक पर बैठे दूसरे युवक के सिर पर गभीर चोटें आई हैं। घायल युवकों की पहचान मेरठ निवासी अंकुर और दीपक हैं के रूप में हुई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top