उत्तराखंड

Breaking: प्रदेश में हेलीकॉप्टर सेवा पर लगा महंगा ईंधन, जानिए कितना बढ़ा किराया,,

देहरादून। नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा उत्तराखंड में हेली सेवा को महंगा कर दिया गया है। इस बात का अनुमान बीते कुछ दिनों से लगाया जा रहा था कि जल्द ही सेवा का किराया बढ़ सकता है। लेकिन अब तक विभाग ने किराया नहीं बढ़ाया था। अब देहरादून से हल्द्वानी और हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के बीच चलने वाली हेली सेवा का किराया बढ़ा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश चरण दास जी के महानिर्वाण दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 101 यूनिट रक्तदान से दी गुरु को श्रद्धांजलि

जानकारी के अनुसार देहरादून से हल्द्वानी के बीच संचालित होने वाली हेली सेवा में अब किराया ₹326 बढ़ गया है। पहले यह किराया ₹5967 था। जिसे बढ़ाकर ₹6293 कर दिया गया है। इसके साथ ही हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के बीच संचालित होने वाली हेली सेवा में ₹265 का किराया बढ़ाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश चरण दास जी के महानिर्वाण दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 101 यूनिट रक्तदान से दी गुरु को श्रद्धांजलि

हल्द्वानी-पिथौरागढ़ के बीच पहले किराया ₹4856 था। जिसे बढ़ाकर ₹5121 कर दिया गया है। हालांकि पिथौरागढ़-देहरादून के बीच चलने वाली सेवा में किराया नहीं बढ़ाया गया है। गौरतलब है कि किराया राज्य सरकार द्वारा तय किया जाता है। खुद सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने किराए में वृद्धि होने की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश चरण दास जी के महानिर्वाण दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 101 यूनिट रक्तदान से दी गुरु को श्रद्धांजलि
93 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top