उत्तराखंड

स्मरण: बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर मेयर अनिता ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन,,

ऋषिकेश। देश के संविधान रचियता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जंयती पर महापौर ने उनका भावपूर्ण स्मरण कर उन्हें श्रद्वा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर महापौर ने कहा कि बाबा साहेब सिर्फ समाज के दबे कुचले वर्ग के उत्थान के लिए ही नही बल्कि महिलाओं के अधिकारों के भी बड़े पक्षधर थे।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल में गूंजी पुकार—कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी

वृहस्पतिवार को को बाबा साहेब की जंयती पर नगर निगम महापौर ने अंबेडकर चौक पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्वा सुमन अर्पित किए।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन देश के शोषित एवं वंचित रहे लोगों को अधिकार दिलाने के प्रति समर्पित रहा। वह इस राष्ट्र के सच्चे नायक थे।वह आजीवन एक समतामूलक समाज के लिए संघर्ष करते रहे। वे ऊंच-नीच पर आधारित समूची जातिगत व्यवस्था का ही ध्वंस चाहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

वे महिलाओं के समान अधिकारों के भी मजबूत पक्षधर थे। महिलाओं के अधिकारों के लिए ही हिन्दू कोड बिल के सवाल पर उन्होंने कानून मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था। वे गैर-बराबरी पर आधारित इस समाज व्यवस्था के स्थान पर समानता पर आधारित नई समाज व्यवस्था चाहते थे।वह सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर यूनिवर्सिटी के हर्ष व्यास का ग्लासगो मिशन, कराटे की मैट पर भारत के लिए पदक का लक्ष्य
92 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top