उत्तराखंड

अच्छी खबर: ऋषिकेश में अब नहीं होगी पार्किंग की समस्या, निगम ने उठाया ये कदम,,

ऋषिकेश। नगर निगम बोर्ड की बैठक में शहर की पार्किंग की समस्या का प्रस्ताव पारित हो गया। जल्द ही नगर निगम में तकरीबन साढे सात सौ वाहनों की पार्किंग का निर्माण होगा ।इसके अलावा निगम का भी पूरी तरह से कायाकल्प करके उसे तमाम सुविधाओं से युक्त नई बिल्डिंग से संवारा जायेगा जिसमें तमाम विभागों के आफिस उसमें समायोजित किए जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल में गूंजी पुकार—कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी

 

एम डी डी के अधिकारी शयाम मोहन शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश में पार्किंग की समस्या को देखते हुए शासन द्वारा उक्त प्रोजेक्ट की पहल की गई है। 85 करोड़ के इस मेगा प्रोजेक्ट से नगर निगम में मल्टी स्टोरी पार्किंग एवं निगम की नई बिल्डिंग का निर्माण कराया जायेगा। एमडीडीए अधिकारियों मेगा प्रोजेक्ट के लिए तैयार किए गये ब्लू प्रिंट पर खुशी जताते हुए महापौर ने कहा कि नगर पालिका से अपग्रेड होकर निगम ऋषिकेश नगर निगम के प्रांगण में मल्टी स्टोरेज पार्किंग का निर्माण होने से जहां शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार होने के साथ यहां व्यापार बड़ेगा वहीं निगम की नई बिल्डिंग के निर्माण से तमाम विभागों के व्यवस्थित कार्यालयों के साथ बैंक ,एटीएम का निर्माण भी कराया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर यूनिवर्सिटी के हर्ष व्यास का ग्लासगो मिशन, कराटे की मैट पर भारत के लिए पदक का लक्ष्य

इसके अलावा वॉलीबाल खेल के लिए भी एक अलग ग्राऊंड की व्यवस्था होगी।महापौर ने जानकारी दी कि आज निगम बोर्ड की बजट बैठक कुछ पार्षदों द्वारा पिछली बोर्ड की बैठक के प्रस्ताव शामिल कराये जाने की मांंग के बाद स्थगित कर दी गई है। अगली बैठक आगामी 30 अप्रैल होगी जिसमें सभी विषयों पर चर्चा की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी
90 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top