उत्तराखंड

Weather Alert: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में अगले चार दिन बारिश-ओलावृष्टि का रेड अलर्ट जारी, देखें रिपोर्ट…

उत्तराखंड में चिलमिलाती गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन बारिश बर्फबारी औलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। 13 और 14 अप्रैल को देहरादून टिहरी सहित आठ जिलों में बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है तो वहीं इस दौरान भयंकर तूफान का अलर्ट भी है। मौसम विभाग ने इस दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों के लिए विशेषकर अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

मौसम विभाग की माने तो राज्य में 12 अप्रैल की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जएगा। जहां राज्य में बारह अप्रैल तक भीषण गर्मी के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया था। अब 13 और 14 अप्रैल के लिए बारिश और ओलावृष्टि येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के लिए ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।ओलावृष्टि से खुले में रहने वाले मवेशी चोटिल हो सकते हैं। उन्होंने काश्तकारों को खेत में रखी कटी फसल सुरक्षित स्थानों में रख लेने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने एक और जहां पूरे उत्तराखंड में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया हुआ है, तो वहीं जोशीमठ क्षेत्र में हुई बारिश से लोगों को राहत जरूर मिली है। फरवरी माह में हुई बारिश के बाद पहाड़ों में अच्छी बारिश नहीं हुई थी, लेकिन शनिवार को एक बार फिर से मौसम बदला और झमाझम बारिश शुरू हो गई। यह मूसलाधार बारिश स्थानीय लोगों के लिए किसी सौगात से कम नहीं थी। बारिश होने से सबसे ज्यादा फायदा किसानों को मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

 

100 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top