उत्तराखंड

टिहरीः मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल सुशांत पटनायक ने यहां किया औचक निरीक्षण , दिए ये आदेश

टिहरीः कीर्ति नगर रेंज के डांगचौरा में मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल, सुशांत पटनायक द्वारा नव निर्मित मॉडल क्रू स्टेशन व रेंज परिसर में अन्य कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल, द्वारा रेंज परिसर में मुख्य द्वार व रेंज वाउन्ड्री बनाने, वनाग्नि की घटित घटना व संवेदनशील क्षेत्रों को मानचित्र के माध्यम से संकेत पट्ट बनाकर सूचना प्रसारित करने के आदेश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

निरीक्षण के पश्चात् मुख्य वन संरक्षक द्वारा नवनियुक्त वन आरक्षियो से संवाद कर उनकी शैक्षिक योग्यता,उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों ,वन आरक्षियों के कर्तव्य और पर्यावरण में वन आरक्षियों का योगदान के बारे संवाद किया गया। रेंज परिसर में कार्यो का निरीक्षण करने के पश्चात् मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल द्वारा अग्नि के कार्यो का निरीक्षण कर श्रीनगर- पौखाल मोटर मार्ग में सफाई व नियंत्रित दाहन कार्य करवा रहे वन दरोगा सरोप सिंह नयाल, अनुभाग अधिकारी टकोली से वनाग्नि सुरक्षा हेतु किये जा रहे प्रयास के सम्बन्ध में पूछताछ की।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

साथ ही मौके पर कार्य कर रहे श्रमिकों से वनाग्नि में उपलब्ध कराई गई सामाग्री के सम्बन्ध में पूछताछ की गई। जिसके बाद टिहरी वन प्रभाग, की पौखाल रेंज को प्रस्थान किया गया। निरीक्षण में प्रभागीय वन अधिकारी महोदय राजीव धीमान, उप प्रभागीय वन अधिकारी मनमोहन सिंह बिष्ट वन क्षेत्राधिकारी बुद्धि प्रकाश क्षेत्रीय वन दरोगा  स्वरूप सिंह नयाल वह अन्य फायर श्रमिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी
120 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top