उत्तराखंड

उत्तराखंड में नहीं हुई थी 19 वर्षीय युवक की हत्या, पुलिस ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

गदरपुरः उत्तराखंड में ऊधमसिंहनगर जनपद में एनएच 74 पर मंगलवार की सुबह 19 वर्षीय युवक की मौत ने सनसनी मचा दी। मौके से दो खोखे बरामद हुए थे। बेटे को खून में लथपथ देख मां बेसुध हो गई थी। सब इसे हत्या का मामला ही मान रहें थे। लेकिन 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने  मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने बताया है कि युवक की गोली लगने से हुई मौत आत्महत्या थी। युवक ने दो अलग अलग तमंचों से खुद को एक गोली सीने और एक गोली सिर में मारी है। ये खुलासा भी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई:देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का प्रहार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई तेज

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीते दिन ऊधमसिंहनगर के ग्राम मसीत निवासी 19 साल के फरमान पुत्र जहूर अहमद की मौत के मामले में जांच में मृतक के मोबाइल में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है। जिसमें वह खुद को खत्म करने का कहने के साथ साथ अपनी कब्र पिता के साथ बनवाने और मां के पास रखे पैसों से ही अंतिम विदाई की बात कह रहा है।ये हत्या नहीं बल्कि आत्महत्या है। युवक ने दो तमंचे के साथ इस वारदात को अंजाम दिया है। फरमान ने एक साथ एक गोली सीने पर और दूसरी गोली सिर में मारी है।  खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  SRHU में विश्व खाद्य दिवस पर जागरूकता की पहल, भावी शेफ ने लिया शुद्ध और पौष्टिक भोजन परोसने का संकल्प

गौरतलब है कि एनएच 74 पर पंक्चर की दुकान चलाने वाला फरमान सोमवार की रात दुकान में ही सोया था। सुबह उसकी मां रफीकन ने जाकर देखा तो पाया कि बेटे का लहुलुहान शव पड़ा हुआ है। मां ने चीख पुकार मचाई तो आस पड़ोसी इकठ्ठे हो गए। जिसके बाद पुलिस भी आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से दो तमंचे व कारतूस के दो खोखे मिले। पुलिस ने मामले की जांच कर 24 घंटे के भीतर ही मामले का खुलासा कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

 

6 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top