उत्तराखंड

टिहरीः दर्दनाक सड़क हादसे में राजस्व विभाग के अमीन की मौत

टिहरी: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी-अभी दर्दनाक हादसे की खबर टिहरी से आ रही है। यहां प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डोबरा चांठी पुल के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में राजस्व विभाग में कार्यरत संग्रह अमीन की मौत हो गई है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं अमीन की मौत से क्षेत्र में मातम पसर गया है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल में गूंजी पुकार—कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब धर्मवीर कंडियाल कार से प्रतापनगर की ओर जा रहे थे। तभी डोबरा चांठी पुल के समीप मोटना बैंड पर उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेतों में जा गिरी। बताया जा रहा है कि धर्मवीर कंडियाल राजस्व विभाग में संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत थे।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में फार्मेसी के बदलते आयामों पर मंथन, एआई से मरीज-केंद्रित देखभाल तक नई भूमिका की तलाश

हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों को हादसे की  सूचना दे दी गई है। घटना से क्षेत्र में मातम का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच ऐतिहासिक करार, राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त शोध को मिलेगा विस्तार

 

88 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top