उत्तराखंड

सीएम धामी ने फिर रचा इतिहास, पत्नी संग मां पूर्णागिरि के दरबार में लगाई हाजरी, की पूजा

देहरादूनः सीएम धामी उत्तराखंड में एक के बाद एक कई इतिहास रच रहें है। शनिवार को मांं पूर्णागिरी के द्वार पहुंचे है। ऐसा करने वाले वह उत्तराखंड के पहले सीएम बन गए है। आज तक कोई भी  सीएम मां मां पूर्णागिरि धाम नहीं पहुंचा है। बताया जा रहा है कि सीएम धामी ने पत्नी गीता धामी संग पहुंचकर मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर मां भगवती का आशीर्वाद लिया। साथ ही प्रदेश व देश में सुख समृद्धि की कामना की। वहीं उन्होंने ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय चंपावत दौरे पर हैं। उन्होंने आज माता पूर्णागिरि धाम पहुंच पूजा-अर्चना की. इस दौरान उनकी पत्नी गीता धामी भी मौजूद रहीं। वैसे तो  मां पूर्णागिरि मेले के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर विधायक तो कई बार पहुंचे, लेकिन मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ करने का बतौर मुख्यमंत्री उन्हें यह सौभाग्य अभी नहीं मिल पाया। शनिवार को मां पूर्णागिरि के दर्शन कर उन्होंने जरूर इतिहास रचा है। हालांकि इससे पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने मां पूर्णागिरि के दर्शन किए पर वह उस समय सीएम के पद पर नहीं थे। उन्हें डोली से मुख्य मंदिर तक ले जाया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

वहीं सीएम ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि नमो देव्यै महादेव्यै शिवायै सततं नम:। नम: प्रकृत्यै भद्रायै नियता: प्रणता: स्म ताम् ।। आप समस्त प्रदेशवासियों को शक्ति के उपासना पर्व नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. शरणागतों का कल्याण करने वाली मां दुर्गा आप सभी के जीवन में सुख, शान्ति और सौभाग्य लाएं।

82 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top