उत्तराखंड

देवभूमि शर्मसारः पिता बना हैवान, रिश्तों को कलंकित कर नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, हुई गर्भवती

खटीमा: उत्तराखंड को शर्मसार करती खबर खटीमा से आ रही है। यहां एक पिता ने देवभूमि और रिश्तों को कलंकित कर दिया। बाप ने हैवानियत की हदें पार करते हुए अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाकर गर्भवति कर दिया है। बताय जा रहा है कि मझोला निवासी पिता अपनी बेटी के साथ काफी समय से दुष्कर्म कर रहा था। जब बेटी तीन माह के गर्भ से ठहर गई, तब जाकर मां को इस बात का पता चला। मां ने पति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  SRHU में विश्व खाद्य दिवस पर जागरूकता की पहल, भावी शेफ ने लिया शुद्ध और पौष्टिक भोजन परोसने का संकल्प

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  मामला ऊधमसिंहनगर जनपद के खटीमा का है। जहां से एक बड़ा ही गंभीर मामला सामने आया है। मझौली चौकी क्षेत्रांतर्गत एक  पिता अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा। पिता ने बेटी से किसी को भी बताने के लिए मना किया था। उसने किशोरी को मारने की धमकी भी दी थी। जब बेटी तीन महीने के गर्भ से ठहर गई तो मां को शक पैदा हुआ। जब मां ने बेटी से इस बारे में बात करनी चाही तो किशोरी बुरी तरह से रोने लगी। किशोरी ने मां को पिता की हरकत को बताया उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

मां ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। साथ ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। साथ ही किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई है। हर कोई ऐसे पिता पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां
118 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top