उत्तराखंड

ऋषिकेश : राजकीय चिकत्सालय में स्वच्छता प्रहरियों को वितरित की हाईजीन किट : अनिता ममगाई

  • राजकीय चिकत्सालय में महापौर ने वितरित की हाईजीन किट
  • उत्तराखंड रेडक्रॉस सोसायटी के सोजन्य से सरकारी अस्पताल में आयोजित हुआ कार्यक्रम

 

ऋषिकेश- नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने राजकीय चिकत्सालय में स्वच्छता प्रहरियों को हाईजीन किट वितरित की। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि स्वच्छता प्रहरियों को ड्यूटी के दौरान इंफेक्शन ना हो इसका विशेष ध्यान रखे जाने की जरुरत है।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश चरण दास जी के महानिर्वाण दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 101 यूनिट रक्तदान से दी गुरु को श्रद्धांजलि

उत्तराखंड रेड क्रास सोसायटी के तत्वावधान में मंगलवार की दोपहर गढवाल के मुख्य द्वार ऋषिकेश के राजकीय चिकित्सालय में कार्यरत स्वच्छता प्रहरियों को हाईजीन किट वितरित किए गये। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए नगर निगम महापौर ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों के साथ स्वच्छता प्रहरियों को हर दिन नई चुनौतियों से जूझना पड़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश चरण दास जी के महानिर्वाण दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 101 यूनिट रक्तदान से दी गुरु को श्रद्धांजलि

उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी समाज की जिम्मेदारी है।हाईजीन किट उनके स्वयं की सुरक्षा के लिए एक हथियार साबित होगी। उन्होंने उत्तराखंड रेड क्रॉस सोसायटी के चैयरमैन कुंदन सिंह टोलिया से ऋषिकेश नगर निगम के स्वच्छता प्रहरियों को फ्रस्ट्रेड ट्रैनिंग देने का आग्रह किया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि जल्द ही नगर निगम प्रांगण में कैम्प लगवाया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश चरण दास जी के महानिर्वाण दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 101 यूनिट रक्तदान से दी गुरु को श्रद्धांजलि

उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी की और से ऋषिकेश नगर निगम को पूर्ण सहयोग की बात भी कही। इस दौरान नवनीत सिंह राणा चेयरमैन रेड क्रॉस नैनीताल ,सी एम एस ऋषिकेश डॉ रमेश सिंह राणा, डॉक्टर नीरज कुमार गुप्ता, डॉक्टर वी एस टोलिया, डॉक्टर रोहित उपाध्याय, आशीष कुमार,श्रीमती संतोषी देवी आदि मोजूद रहे।

84 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top