उत्तराखंड

शिकंजा:मुनिकीरेती पुलिस के शिकंजे में फंसा नशे का सौदागर,1 किलो चरस बरामद,इंस्पेक्टर की अगुवाई में अभियान जारी,,

टिहरी। टिहरी के मुनि की रेती क्षेत्र में अवैध नशे की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाते हुए एक चरस तस्कर को 1 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है,पुलिस ने तस्कर के आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में फार्मेसी के बदलते आयामों पर मंथन, एआई से मरीज-केंद्रित देखभाल तक नई भूमिका की तलाश

जनपद टिहरी के पुलिस कप्तान नवनीत भुल्लर के द्वारा जनपद में नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए शख्त कार्यवाही करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए गये गए हैं,इसी के अनुपालन में मुनि की रेती थाना प्रभारी रितेश शाह ने अपने क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए 1 चरस तस्कर को 1 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है।चरस की कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर यूनिवर्सिटी के हर्ष व्यास का ग्लासगो मिशन, कराटे की मैट पर भारत के लिए पदक का लक्ष्य

 

मुनि की रेती थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि पुलिस और एसओजी की टीम ने ब्रह्मानंद मोड़ के पास से एक युवक डबल सिंह राणा निवासी घनसाली को पकड़कर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक किलो चरस बरामद हुआ है,पुलसि ने आरोपी के खिलाफ NDPS ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी
83 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top