उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर : प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने पद से दिया इस्तीफा। पढ़े,,

देहरादून। उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कांग्रेस आलाकमान ने लिया बड़ा फैसला लिया हैं। पांच राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से मांगा गया इस्तीफा। वहीं कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने पद से इस्तीफा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंप दिया है ।

प्रदेश में हुये विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए आज मैंने अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया है। मैं परिणाम के दिन ही इस्तीफा देना चाहता था पर हाईकमान के आदेश की प्रतिक्षा पर रुका था। आज दिल्ली पंहुच कर जैसे ही यह अवगत हुआ कि अन्य वह सभी राज्यों के जबावदेह पदाधिकारी, जहां चुनावों में आशातीत सफलता नहीं मिली, अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं, मैंने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

कांग्रेस के कार्यकर्ता के तौर पर संघर्ष करता रहूंगा।

91 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top