उत्तराखंड

दुकान की छत काटकर चोरी

रुद्रपुर। चोरों ने प्लाईवुड की दुकान की छत काट कर हजारों का सामान चुरा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चोरो की तलाश शुरू कर दी है। आदित्य चौक के निकट एसडी प्लाईवुड नामक दुकान है। बुधवार रात्रि चोरों दुकान की छत पर लगी टीन काट कर दुकान के अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान में लगी एलईडी, कटर मशीन, गल्ले में रखी लगभग डेढ़ हजार रुपये की नगदी इत्यादी चुरा ली।

यह भी पढ़ें 👉  फंगल संक्रमण के खिलाफ हिम्स जौलीग्रांट की निर्णायक पहल, राष्ट्रीय मंच पर जुटे चिकित्सा जगत के दिग्गज

चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी अपने साथ ले गये एवं दुकान के शटर को अंदर से बंद कर दिया। गुरूवार सुबह जब दुकान के स्वामी सुनील पपनेजा ने दुकान खोलने के लिए शटर उठाने का प्रयास किया तब शटर नहीं खुला। किसी तरह शटर उठाने में कामयाब होने के बाद पपनेजा दुकान के अंदर घुसे तब उन्होंने छत कटी हुई देखी। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  फंगल संक्रमण के खिलाफ हिम्स जौलीग्रांट की निर्णायक पहल, राष्ट्रीय मंच पर जुटे चिकित्सा जगत के दिग्गज

सूचना मिलते ही कोतवाल अशोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सुनील पपनेजा से घटना की जानकारी ली। पपनेजा ने बताया कि फिलाहल पूरे नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  फंगल संक्रमण के खिलाफ हिम्स जौलीग्रांट की निर्णायक पहल, राष्ट्रीय मंच पर जुटे चिकित्सा जगत के दिग्गज

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

113 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top