उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग : जीतने के बाद सेम नागराजा मंदिर पहुंचे धन सिंह रावत। बोले- मेरी जीत के पीछे PM मोदी का सबसे बड़ा हाथ

टिहरी: श्रीनगर विधानसभा से जीत दर्ज करने के बाद कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत टिहरी जिले के प्रसिद्ध सेम नागराजा मंदिर में पहुंचे। जहां पहुंचने पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने यहां पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। यहां पहुंचे धन सिंह रावत ने भी माना कि उनकी जीत में पीएम मोदी का बड़ा हाथ है.वहीं, प्रदेश में सीएम फेस को लेकर धन सिंह रावत ने कहा इसका फैसला हाईकमान करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  SRHU में विश्व खाद्य दिवस पर जागरूकता की पहल, भावी शेफ ने लिया शुद्ध और पौष्टिक भोजन परोसने का संकल्प

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा पीएम मोदी के प्रति उत्तराखंड की जनता का विशेष स्नेह रहा है। उन्होंने कहा पीएम मोदी से प्रभावित होकर गांव की महिलाओं से लेकर युवाओं ने भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिया है। उत्तराखंड की महिलाओं ने जिस तरह से भाजपा को वोट दिया है उससे कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता धराशाई हो गये हैं। धन सिंह रावत ने कहा हमारी सरकार ने पिछले पांच सालों में जितने काम किये हैं उन्हें आगे बढ़ाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Action:धामी सरकार में MDDA का बुलडोजर एक्शन,VC तिवारी की सख्ती से 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

धन सिंह रावत ने भी माना है कि वह पीएम मोदी के कारण ही चुनाव जीते हैं. धन सिंह रावत ने कहा मुख्यमंत्री धामी ने रात दिन जो काम किये हैं उसकी मेहनत का नतीजा जीत के रूप में सामने आया है. वहीं, प्रदेश में सीएम फेस को लेकर धन सिंह रावत ने कहा इसका फैसला हाईकमान करेगा.

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में आरोग्य गरबा-डांडिया उत्सव का धमाल, भारतीय संस्कृति के रंगों में रंगा अनिल फार्म

 

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top