उत्तराखंड

ब्रेकिंग : उत्तराखंड में आज इन जिलों में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड के जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। जिससे लोगों को आज राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में फार्मेसी के बदलते आयामों पर मंथन, एआई से मरीज-केंद्रित देखभाल तक नई भूमिका की तलाश

बीते दिनों उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी था, जिस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन आज प्रदेश के जनपदों में मौसम साफ रहने से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून में आज आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर यूनिवर्सिटी के हर्ष व्यास का ग्लासगो मिशन, कराटे की मैट पर भारत के लिए पदक का लक्ष्य

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में आगामी 6 तारीख को मौसम साफ रहेगा, मगर तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक आगे भी तापमान में कोई ज्यादा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल में गूंजी पुकार—कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी
169 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top