उत्तराखंड

Big Breaking : यहां नवजात के शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

श्रीनगर: पौड़ी जनपद में सर्राफ धर्मशाला के पीछे नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। शव को कुत्तों ने बुरी तरह नोच रखा था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग तहसील में राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, उत्तराखंड निर्माण के संघर्ष को किया गया नमन

वहीं, पुलिस द्वारा शव को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि नवजात की उम्र सात से आठ दिन रही होगी। बच्चे की मौत कैसे हुई होगी, ये बताना मुश्किल होगा। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि कुत्ते ही शव को नदी से घसीटकर यहां लाए हों। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में आधी रात खूनी तांडव! दीपावली पार्टी से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला

श्रीनगर कोतवाल हरिओम चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, नवजात की उम्र सात से आठ दिन लग रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग तहसील में राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, उत्तराखंड निर्माण के संघर्ष को किया गया नमन
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top