देवप्रयाग तहसील में राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, उत्तराखंड निर्माण के संघर्ष को किया गया नमन
देवप्रयाग। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर देवप्रयाग तहसील में राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।


कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयपाल सिंह पंवार, डॉ. जितेंद्र उनियाल, विनोद कुमार तोड़रिया, हरि किशन भट्ट, विजयपाल रौथाण, चंद, बिष्ट, जेटूड़ी और मंगली देवी सहित अनेक राज्य आंदोलनकारी उपस्थित रहे।
तहसीलदार विजयपाल सिंह गुसाईं, राजस्व लेखाकार अभिषेक रतूड़ी और नाजिर मिलन भट्ट ने उपस्थित सभी राज्य आंदोलनकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर राज्य निर्माण के लिए आंदोलनकारियों द्वारा किए गए संघर्ष को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई।
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित यह सम्मान समारोह राज्य आंदोलनकारियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ ही राज्य निर्माण के गौरवशाली इतिहास को स्मरण करने का अवसर बना।







