उत्तराखंड

बड़ी खबर : भाजपा में शामिल हुए पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष राम कृपाल गौतम। महापौर से की शिष्टाचार भेंट

  • महिलाओं द्वारा भाजपा के पक्ष में किया गया मतदान साबित होगा डिसाइडिंग फैक्टर-अनिता ममगाई

 

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा चुनाव के निर्णायक मोड़ पर भाजपा में शामिल हुए पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष व सार्वजनिक छठ् पूजा समिति के अध्यक्ष रामकृपाल गौतम ने आज दोपहर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई से शिष्टाचार भेंट की।

यह भी पढ़ें 👉  धर्म, ज्योतिष और राजनीति का संगम: दलीप रावत व आचार्य दैवज्ञ की मुलाकात बनी चर्चा का विषय

भाजपा परिवार में शामिल होने पर महापौर ने उनका अभिनंदन करते हुए कहा कि उनका शुमार प्रभावशाली राजनैतिक लोगों में होता रहा है। चुनाव के अहम मोड़ पर उनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी को निश्चित ही लाभ पहुंचा है। वृहस्पतिवार की दोपहर भाजपा में शामिल हुए पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष राम कृपाल गौतम ने निगम कार्यालय में महापौर से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें 👉  "7 जून डेडलाइन, लापरवाही पर कार्रवाई तय; मानसून से पहले डीएम का बड़ा अल्टीमेटम"

इस दौरान महापौर ने उनसे चुनावी फीडबैक लिया। महापौर ने कहा कि महिलाओं द्वारा राष्ट्र हित के साथ किया गया मतदान निर्णायक साबित होगा। इस दौरान पार्षद विजय बडोनी, पूर्व सभासद राजकुमारी जुगलान, संजय कुमार वर्मा, पवन शर्मा, राजेश कुमार गौतम, गौरव कैंथोला आदि भी मोजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  धर्म, ज्योतिष और राजनीति का संगम: दलीप रावत व आचार्य दैवज्ञ की मुलाकात बनी चर्चा का विषय
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top