उत्तराखंड

Big Breaking : ऋषिकेश में अक्षय कुमार की फिल्म स्पेशल 26 की तर्ज पर फर्जी आयकर छापा, पांच लोग गिरफ्तार

ऋषिकेश: शहर के मानवेंद्र नगर में फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर छापेमारी कर रहे चार लोगों को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा है। इनके साथ तीन और लोगों की टीम बताई जा रही है, जो छापेमारी के दौरान नकदी और ज्वेलरी लेकर फरार हो गई थी। इनमें से भी एक को पकड़ लिया गया है. इस तक पांच लोग पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

स्थानीय लोगों के द्वारा पकड़े गए पांचों फर्जी आयकर अधिकारियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फर्जी आयकर अधिकारियों के द्वारा जिस घर में छापेमारी की जा रही थी, उस घर के एक व्यक्ति को भी अपने साथ ले गए थे  हालांकि अब उसे भी ढूंढ लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही है। अभी तक इस मामले में पुलिस की ओर से कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

मिली जानकारी के अनुसार यह सभी फर्जी आयकर अधिकारी दिल्ली से आए थे। ऐसा बताया जा रहा है यह सभी लोग रात से ही एक व्यक्ति के घर में छापेमारी कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी
2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top