उत्तराखंड

दु:खद : खाई में गिरने से दो लोगों की मौत। दो लोग घायल

उत्तराखंड में सड़क हादसों का नाम रुकने का नहीं ले रहा है जहां बेटे के जन्मदिन की पार्टी के बाद मेहमानों को छोड़कर लौट रहे पिता समेत दो ग्रामीणों की हादसे में मौत हो गई। कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत और दो अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की यह दु:खद घटना बुधवार रात पाटी के रैंगलबैंड के पास हुई। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। दुर्घटना की जानकारी आठ घंटे बाद मिल सकी।

यह भी पढ़ें 👉  मिसाल:आपदा में बना सहारा: गुरु राम राय संस्थान ने दिखाई सेवा की मिसाल

ग्राम नरियालटाक ढरोज निवासी डूंगर सिंह के बेटे का जन्मदिन बुधवार को था। जन्मदिन मनाने के बाद रात में डूंगर सिंह मेहमानों को छोड़ने के लिए कार से मूलाकोट गए थे। वहां से लौटते समय रात 10 बजे बाद रैंगलबैंड से एक किमी दूर देवीधुरा की तरफ कार 80 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई।

हादसे में डूंगर सिंह (30) पुत्र गणेश सिंह और वहीं के होशियार सिंह (26) पुत्र महा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रकाश सिंह पुत्र गणेश सिंह और मदन सिंह पुत्र खुशाल सिंह घायल हो गए। रातभर बेहोश रहे घायल प्रकाश सिंह ने होश आने पर बृहस्पतिवार सुबह फोन कर घटना की सूचना पत्नी को दी। तभी पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।
थानाध्यक्ष सुधाकर जोशी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों और घायलों को खाई से निकाला। पाटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
पीएमएस डॉ. एचएस ऐरी ने बताया कि हालत गंभीर होने पर दोनों घायलों को हल्द्वानी के सुशील तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे की वजह पता नहीं चल सकी लेकिन स्थानीय लोगों ने घना कोहरा होने से दुर्घटना की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए।
375 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top