उत्तराखंड

गुरुकुल कांगड़ी कर्मचारियों का आंदोलन 48वें दिन भी जारी, मिला ग्रीनमैन विजयपाल सिंह बघेल का समर्थन

हरिद्वार।
गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना/असहयोग आंदोलन लगातार 48वें दिन भी जारी है। आंदोलनरत कर्मचारियों को लगातार विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और नगर के प्रबुद्ध जनों का समर्थन मिल रहा है।

शनिवार को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में ग्रीनमेन के नाम से विख्यात पर्यावरणविद विजयपाल सिंह बघेल धरना स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। उनके साथ वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद कुमार भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का बड़ा ऐलान: परमवीर चक्र विजेताओं को अब मिलेंगे ₹2 करोड़

धरना स्थल पर पहुंचे विजयपाल सिंह बघेल ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी ने शिक्षा, राष्ट्रसेवा और पर्यावरण के क्षेत्र में न केवल भारत बल्कि विश्व स्तर पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। यही कारण है कि भारत सरकार ने इसे समविश्वविद्यालय का दर्जा एवं शतप्रतिशत अनुदान प्रदान किया है। ऐसे में भारत सरकार द्वारा पारित अधिनियम 2023 को अविलंब लागू किया जाना चाहिए, जिसके लिए कर्मचारी लंबे समय से संघर्षरत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का बड़ा ऐलान: परमवीर चक्र विजेताओं को अब मिलेंगे ₹2 करोड़

उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे और उनके साथी आंदोलनरत कर्मचारियों के साथ मजबूती से खड़े हैं।

The Latest

To Top