उत्तराखंड

SGRRU में शोध लेखन और एआई पर कार्यशाला, शोधार्थियों को मिली नई दिशा

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी) के तत्वावधान में लाइब्रेरी इन्फॉर्मेशन रिसोर्स सेंटर और एलसेवियर संस्थान के संयुक्त सहयोग से “साइंस डाइरेक्ट ऑनबोर्डिंग एंड ऑथर” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला विश्वविद्यालय के एसबीएएस ऑडीटोरियम, पटेलनगर में संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल में गूंजी पुकार—कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसमें एलसेवियर साउथ एशिया के कस्टमर सक्सेस मैनेजर डॉ. नितिन घोसाल ने शोधार्थियों और फैकल्टी सदस्यों को साइंस डाइरेक्ट के नए फीचर्स और शोध लेखन में एआई के प्रयोग की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एआई की मदद से शोध साहित्य खोजना आसान हो गया है, लेकिन शोधकर्ताओं को पूरी तरह एआई पर निर्भर न रहते हुए इसका नियंत्रित और विवेकपूर्ण उपयोग करना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रियों की तलाश में बनेगा तकनीक का सहारा, गुरुकुल कांगड़ी के युवा वैज्ञानिक ने तैयार किया लघु वियरेबल एंटीना

कार्यक्रम के अंत में शोध विषयक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें डा. भवना ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आईक्यूएसी डायरेक्टर प्रो. सोनिया गंभीर, लाइब्रेरियन डॉ. अमिता सकलानी, प्रो. विपुल जैन, प्रो. अरुण कुमार, प्रो. ओम नारायण तिवारी सहित कई फैकल्टी सदस्य और शोधार्थी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में फार्मेसी के बदलते आयामों पर मंथन, एआई से मरीज-केंद्रित देखभाल तक नई भूमिका की तलाश

The Latest

To Top