उत्तराखंड

प्रेम: धामी अंकल बच्चों का भी रखते हैं ध्यान, यंहा देखो,उनका बचपना,,

देहरादून : उत्‍तराखंड में 2022 के दंगल के लिए भाजपा और कांग्रेस में जंग छिड़ी हुई है। भाजपा सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चुनावी मैदान में उतर चुकी है। जबकि कांग्रेस में बिना ऐलान के पूर्व सीएम हरीश रावत कबड्डी खेल सियासी पारी खेलने की कोशिश में जुटे हैं। ऐसे में 2022 के सियासी पिच पर कौन सिक्सर मारेगी और किसकी टीम जीतेगी इसके लिए अभी मार्च तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल में फायर सेफ्टी का बड़ा अभ्यास, सैकड़ों स्टाफ को मिला प्रशिक्षण

प्रदेश के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी रविवार को चुनावी आपाधापी के बीच कुमायूं दौरे से लौटते हुए देहरादून में बच्चों के साथ हल्के फुल्के अंदाज में फूटबाल खेलते नज़र आए। इस दौरान उन्होने खिलाड़ियों से उनके हाल चाल पूछे, हौसला बढ़ाया। इस बीच फुटबॉल खेल रहे पर प्रफुल्लित खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री जी के साथ सेल्फी भी ली।

यह भी पढ़ें 👉  DM सविन बंसल का सख्त एक्शन: देहरादून से 2 कुख्यात अपराधी जिला बदर

रविवार को मुख्यमंत्री कपकोट, द्वाराहाट और जागेश्वर विधानसभा विधानसभा क्षेत्र के दौरे से शाम को देहरादून वापिस लौटे। इस बीच जीटीएस हेलिपेड़ के पास महिंद्रा ग्राउंड में बच्चो को फूटबाल खेलता देखकर उन्होंने अपनी फ्लीट रुकवा दी।

उन्होंने खेल मैदान में मौजूद युवाओं और बच्चों से मिलकर उनका हाल चाल जाना। उन्होने पीएम मोदी के खेलों इंडिया मुहिम की जानकारी देते उनका हौसला भी बढ़ाया। खेल मैदान में फुटबॉल खेल रहे खिलाड़ी वह बच्चे सीएम को अपने बीच पाकर बहुत खुश हुए और उनके साथ जमकर सेल्फी ली। वहाँ मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री के इस अंदाज़ की जमकर तारीफ भी की।

यह भी पढ़ें 👉  DM सविन बंसल का सख्त एक्शन: देहरादून से 2 कुख्यात अपराधी जिला बदर
361 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top