उत्तराखंड

कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा आपदा के चलते स्थगित,,,

कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा आपदा के चलते सामान्य स्थिति होने तक स्थगित कर दी गई है। राहुल गांधी के दिशा निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण माहरा न यात्रा स्थगित करने का एलान किया है

यह भी पढ़ें 👉  हिम्स जौलीग्रांट ने रचा इतिहास: पांच साल की बच्ची का सफल बोन मैरो ट्रांसप्लांट

यात्रा सीतापुर तक पहुंच गई थी और शुक्रवार को सीतापुर से आगे रवाना होनी थी। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने इसकी पुष्टि की है। सामान्य स्थिति होने के बाद कांग्रेस फिर से सीतापुर से आगे की यात्रा शुरू करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ने आयोजित किया विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 5304 मरीजों को मिली राहत

पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोनप्रयाग में आपदा से हुए नुकसान को देखते हुए यात्रा में आगे जाने का कार्यक्रम पहले ही स्थगित कर दिया। कहा, केदारनाथ क्षेत्र में भयंकर आपदा आई है। बड़ी संख्या में यात्री फंसे हैं। उनका बचाव कार्य चल रहा है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि राज्य की संपूर्ण शक्ति लगाकर बचाव कार्य करें।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया परिवारों को भीतर से तोड़ रहा, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल का बड़ा सामाजिक अलर्ट

The Latest

To Top