उत्तराखंड

Big breaking:क्या अभी भी भाजपा में संभावनाएं तलाश रहे हैं “हरक” अगर हां तो क्या पड़ेगा “फरक”,फोन पर बात हुई है,पढ़िए,,,

देहरादून। राजनीति में ना कोई स्थाई शत्रु होता है ना मित्र न कभी किसी नेता के लिए पार्टी के दरवाजे बंद होते हैं राजनीति में सब कुछ संभव है राजनीति की इसी संभवता से उत्तराखंड से एक बेहद महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है एक तरफ जहां भाजपा ने हरक सिंह रावत को पार्टी से बर्खास्त कर 6 साल के लिए उनके लिए दरवाजे बंद कर दिए वहीं

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रियों की तलाश में बनेगा तकनीक का सहारा, गुरुकुल कांगड़ी के युवा वैज्ञानिक ने तैयार किया लघु वियरेबल एंटीना

दूसरी तरफ हरक सिंह रावत की कांग्रेस में भी एंट्री 4 दिनों के बाद भी नहीं हो पाई है ऐसे में अंदरूनी सूत्रों से खबर यह आ रही है कि हरक सिंह रावत और उत्तराखंड बीजेपी के 1 सबसे बड़े नेता की फोन पर बात हुई है दिल्ली के रसूखदार ने अपने फोन से दोनों की बात कराई है ऐसे में दोनों की फोन पर बातचीत का मजमून क्या था यह तो वह तीनों ही जानते होंगे लेकिन क्या हरक क्या बीजेपी में फिर से संभावनाएं तलाश रहे हैं या फिर बीजेपी हरक सिंह रावत को लेकर फिर नरम हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में फार्मेसी के बदलते आयामों पर मंथन, एआई से मरीज-केंद्रित देखभाल तक नई भूमिका की तलाश

यह तो आने वाला समय ही बताएगा फिलहाल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें जिस रसूखदार ने दोनों की बात फोन पर कराई है उसका सरकार में भी खासा दखल बताया जाता रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल में गूंजी पुकार—कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top