उत्तराखंड

निर्देश:मंत्री अग्रवाल ने मानसून को लेकर क्षेत्र मे किया निरीक्षण,अफसरों को किया टाइट

ऋषिकेश। क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने रायवाला बीजी कैम्प रोड स्थित वार्ड 11,12 और 13 में मानसून को देखते हुए अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद डॉ अग्रवाल ने बताया कि यहां पानी की निकासी के लिए ढाई किलोमीटर की आंतरिक नालियां बनाई जाएगी तथा एक किलोमीटर बड़ी नाली के जरिए पानी की निकासी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालयन इंस्टिट्यूट में मलेरिया उन्मूलन पर मंथन, जागरूकता पर जोर

शनिवार को डॉ अग्रवाल रायवाला बीजी कैंप रोड वार्ड संख्या 11,12 व 13 पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय जनता और अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि पिछले वर्ष मानसून के दौरान आई भारी बारिश के चलते इस क्षेत्र में अत्यधिक जलभराव हो गया था। जिसके चलते स्थानीय लोग एक माह तक अपने घरों से दूर रहे।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए बोर्ड बैठक में तिवारी के साथ बड़े फैसले, 968 करोड़ बजट और 48 प्रस्तावों पर मुहर

निरीक्षण के दौरान डॉ अग्रवाल ने बताया कि लगभग 9 करोड़ 85 लाख रुपए का एस्टीमेट मानसून के दौरान होने वाले जल भराव की निकासी के लिए भेजा गया है। बताया कि इसमें ढाई किलोमीटर आंतरिक नाली बनाई जाएगी। जिसे एक किलोमीटर लंबी बड़ी नाली से जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश के खिलाड़ियों का देहरादून में धमाकेदार प्रदर्शन, कई स्वर्ण पदक किए अपने नाम

निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता सिंचाई विभाग संजय राज, अधिशासी अभियंता डीसी उनियाल, सहायक अभियंता अनुभव नौटियाल, आपदा प्रबंधन के तकनीकी समन्वयक डीडी डाला कोटी सहित स्थानीय प्रधान सागर गिरी, गणेश रावत, दिव्या बेलवाल आदि उपस्थित रहे।

The Latest

To Top