उत्तराखंड

हादसा:टिहरी में गहरी खाई में गिरी बाइक, दर्दनाक मौत,काफी मशक्कत के बाद निकाला गया शव,,,

टिहरी। उत्तराखंड में पहाड़ पर दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। टिहरी-मसूरी मार्ग पर मसराना के पास एक दर्दनाक बाइक हादसा हो गया। यहां एक बाइक सवार युवक सीधे गहरी खाई में जा गिरा। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गहरी खाई और अंधेरा होने के कारण मृतक के शव को निकालने में पुलिस और रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रियों की तलाश में बनेगा तकनीक का सहारा, गुरुकुल कांगड़ी के युवा वैज्ञानिक ने तैयार किया लघु वियरेबल एंटीना

मीडिया के मुताबिक, उत्तरकाशी के कोर्ट रोड नेपाली आश्रम निवासी गौतम (29) अपने दो दोस्तों के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए उत्तरकाशी से देहरादून जा रहा था। तभी मसूरी-टिहरी मार्ग पर मसराना के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे पिलर से टकरा गई। जिससे युवक सीधे 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर यूनिवर्सिटी के हर्ष व्यास का ग्लासगो मिशन, कराटे की मैट पर भारत के लिए पदक का लक्ष्य

बताया जा रहा है कि दूसरी बाइक से आ रहे मृतक के दोस्तों ने घटना की सूचना पुलिस को जिसके बाद मसूरी पुलिस, फायर ब्रिगेड और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। जहां काफी गहरी खाई और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में काफी दिक्कतें हुई। पूरे मामले की जांच की जा रही है। शव को खाई से निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में फार्मेसी के बदलते आयामों पर मंथन, एआई से मरीज-केंद्रित देखभाल तक नई भूमिका की तलाश
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top