उत्तराखंड

Big breaking:अभी अभी देहरादून के नामी कॉलेज के छात्रों की सड़क दुर्घटना मे मौत

मसूरी(देहरादून): मसूरी देहरादून मार्ग झड़ीपानी रोड पर पानी वाले बैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई जिसमें सवार पांच की मौके पर मौत हो गई और एक लड़की गंभीर रुप से घायल हो गई है ।घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस फायर सर्विस एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और खाई में गिरी दो युवतियों को खाई से रेस्क्यू करके उनको 108 एंबुलेंस के माध्यम से देहरादून हायर सेंटर भेजा गया जबकि चार लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

वही घायलों को खाई से निकालकर मसूरी उप जिला चिकित्सालय भेजा गया।मसूरी पुलिस द्वारा 6 की पहचान करने की कोशिश की जा रही है बताया जा रहा है कि चार युवक और दो युवतियां देहरादून आईएमएस कॉलेज में पढ़ाई करते थे और मसूरी घूमने के लिए आए थे। सुबह के समय देहरादून वापस लौटते समय झड़ी पानी बैंड के पास कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

The Latest

To Top