Uncategorized

ऐलान: रात के रोशन का इंतजाम कर लो,विभागीय कर्मचारी जा रहे छुट्टी पर,,,,

देहरादून। उत्तराखंड में ऊर्जा कर्मचारियों ने एक बार फिर अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने का मन बना लिया है। इसके लिए कर्मचारियों ने 31 दिसंबर से हड़ताल का दिन भी तय कर लिया है लिहाजा चुनाव आचार संहिता लगने से पहले अब सरकार पर ऊर्जा कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का जबर्दस्त दबाव है। प्रदेश में ऊर्जा कर्मचारी एक बार फिर आंदोलित दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश चरण दास जी के महानिर्वाण दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 101 यूनिट रक्तदान से दी गुरु को श्रद्धांजलि

इस बार कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए 31 दिसंबर से हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। इसके लिए सरकार को कर्मचारियों की तरफ से नोटिस भी दिया जा चुका है। बता दें कि पूर्व में राज्य सरकार से कई दौर की बातचीत इन कर्मचारियों ने की थी और हड़ताल भी स्थगित करते हुए सरकार के वायदों को मानते हुए जल्द फैसला किए जाने की उम्मीद जताई थी। लेकिन अब तक इस मामले पर कोई फैसला नहीं होने के कारण कर्मचारियों ने एक बार फिर सरकार को नोटिस दे दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश चरण दास जी के महानिर्वाण दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 101 यूनिट रक्तदान से दी गुरु को श्रद्धांजलि

कर्मचारियों की 14 सूत्रीय मांगे हैं जिसमें तीन महत्वपूर्ण मांगों में एसीपी का पूर्व की तरह लाभ दिए जाने, उपनल कर्मचारियों की स्थाई नियुक्ति और समान कार्य समान वेतन की मांग साथ ही पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल किए जाने की मांग शामिल है। इस मामले पर अब सरकार पर भी जबरदस्त दबाव है कि आचार संहिता लगने से पहले इन कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश चरण दास जी के महानिर्वाण दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 101 यूनिट रक्तदान से दी गुरु को श्रद्धांजलि

वैसे ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत कह चुके हैं कि आने वाली कैबिनेट या उसकी अगली कैबिनेट में इन कर्मचारियों का मुद्दा लाया जाएगा और इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जल्द से जल्द इन कर्मचारियों की मांगों को लेकर किसी निश्चित निर्णय को लिया जाए।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top