उत्तराखंड

CM धामी 21 को दून में साहित्यकारों को सम्मानित करेंगे

Uttarakhand Sahitya Gaurav Samman 2023 : देहरादून। उत्तराखंड भाषा संस्थान की ओर से विभिन्न श्रेणियों में चयनित साहित्यकारों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 21 फरवरी को सम्मानित करेंगे। भाषा संस्थान ने साहित्य गौरव सम्मान के लिए विभिन्न भाषाओं के 10 साहित्कारों का चयन किया है। जिनमें प्रो. लक्ष्मण सिंह बिष्ट ‘बटरोही’ को दीर्घकालीन साहित्य सृजन के लिए सुमित्रानंदन पंत्र साहित्य गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बैठक:कैबिनेट की बैठक हुई खत्म,कैबिनेट बैठक में 4 प्रस्ताव आए

वर्ष 2023 के लिए सम्मानित साहित्यकारों की जानकारी में संस्थान की निदेशक स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि 21 फरवरी को सीएम पुष्कर सिंह धामी आईआरडीटी सभागार में चयनित साहित्यकारों को सम्मानित करेंगे। वर्ष 2023 के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय को कथा साहित्य के लिए शैलेश मटियानी, देवकीनंदन मयंक को कुमाऊंनी लोक साहित्य के लिए गुमानी पंत सम्मान प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  तकनीकी शिक्षा में नई उड़ान: गुरुकुल कांगड़ी को मिला एम.टेक (ईसीई) की मंज़ूरी

वहीं, प्रो. शैलेय को महाकाव्य, खंड काव्य व काव्य रचना के लिए महादेवी वर्मा सम्मान, डॉ. ललित मोहन पंत को अन्य गद्य विद्या के लिए डॉ. पीतांबरदत्त बड़थ्वाल सम्मान, गरीश सुंदरियाल को गढ़वाली लोक साहित्य के लिए भजन सिंह सिंह सम्मान, डॉ. सुरेश ममगाईं को कुमाऊंनी और गढ़वाली में साहित्य सेवा के लिए गोविंद चातक सम्मान दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ — रुद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा! 

साहित्यकार नदीम बरनी को उर्द् साहित्य में सृजन के लिए प्रो. उन्वान चिश्ती सम्मान, प्रेम साहिल को पंजाबी साहित्य में सृजन के लिए शिक्षक पूर्ण सिंह सम्मान, पत्रकार एवं साहित्यकार गणेश खुगशाल ‘गणी’ को साहित्यिक मासिक, त्रैमासिक पत्रिका श्रेणी में भैरव दत्त धूलिया सम्मान प्रदान किया जाएगा।

The Latest

To Top