उत्तराखंड

Breaking:पीएम नरेंद्र मोदी फिर आ सकते हैं उत्तराखंड, तय हो रहा है प्रोग्राम,,,

उत्तराखंड। विधानसभा चुनाव को धार देने के लिए एक बार फिर पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा तय हो रहा है। हालांकि पीएम नरेन्द्र मोदी की 24 दिसंबर को हल्द्वानी में प्रस्तावित विजय संकल्प रैली आगे खिसक गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अब पीएम मोदी 30 दिसंबर को हल्द्वानी में आ सकते है। हालांकि रैली की तिथि अभी फाइनल नहीं हुई है, लेकिन इतना तय है कि यह इस माह के आखिर में होगी।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

 

आपको बता दें कि विजय संकल्प रैली के लिए हल्द्वानी और रुद्रपुर में पांच स्थान चिह्नित किए गए। रैली के सिलसिले में केंद्र सरकार के अधिकारियों ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए देहरादून आकर चर्चा की थी। बाद में ये तय हुआ कि रैली हल्द्वानी में होगी। अब ये रैली की तारीख आगे बढ़ गई है। चर्चा है कि अब पीएम मोदी 30 दिसंबर को कुमांऊ में आएगे।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top