उत्तराखंड

महेंद्र भटट सांसद बनेंगे

देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट राज्यसभा के सांसद बनेंगे। पार्टी ने उन्हें राज्य की खाली हो रही राज्य सभा सीट के लिए प्रत्याशी घोषित किया है।

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त होने जा रहा है। इस खाली हो रही सीट के लिए भाजपा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट को प्रत्याशी घोषित किया है। प्रत्याशी घोषित होते ही भटट का राज्यसभा का सांसद बनना तय हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जेनिथ 2026 में SGRRU गूंजा: विशाल मिश्रा की आवाज़ पर झूम उठा पूरा कैंपस

उल्लेखनीय है कि संघ पृष्ठभूमि के भाजपा नेता महेंद्र भटट दो बार विधायक रह चुके हैं। 2022 का विधानसभा चुनाव वो हार गए थे। उनकी संगठन क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया।

यह भी पढ़ें 👉  महिला सशक्तिकरण में उत्तराखंड सरकार का बड़ा संकल्प: CM धामी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में दिया मजबूत संदेश

प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए भाजपा हाईकमान ने उन्हें राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित कर दिया। इस तरह से महेंद्र भटट भाजपा और राज्य के दूसरे नेता हैं जो विधायक और फिर राज्य सभा के सांसद बनेंगे। इससे पूर्व भगत सिंह कोश्यारी विधायक के बाद राज्यसभा के सांसद बने थे।

यह भी पढ़ें 👉  महिला सशक्तिकरण में उत्तराखंड सरकार का बड़ा संकल्प: CM धामी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में दिया मजबूत संदेश

The Latest

To Top