उत्तराखंड

राजनीति:भाजपा में युवा चेहरों पर हाईकमान की नजर,युवा नेताओं को टिकट मिलने के चांस अधिक,पढ़िए,,

देहरादून। विधानसभा 2022 के चुनाव में भाजपा के युवा नेताओं पर पार्टी हाईकमान बाजी लगा सकता है। क्योंकि युवा मुख्यमंत्री की युवा टीम होने के कयास लगाए जा रहे हैं। इसको लेकर भाजपा अनेक विधानसभा क्षेत्रों में दर्जन से अधिक नेताओं में संभावना तलाश रही है। वंही अनेक युवा नेताओं के फीडबैक भी लिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

जिससे भाजपा में कुछ खास प्रदर्शन न करने वाले नेताओं के टिकट कटने की आशंकाओं ने भी खूब जोर पकड़ दिया है।

वंही उक्त मामले में भाजपा प्रदेश के नेता कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं। यह स्पष्ट है कि इस मामले में खूब व्यायाम किया जा रहा है।पार्टी युवा मतदाताओं को रिझाने और उनके माध्यम से माहौल बनाने की रणनीति बना रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ युवा टीम बनाये जाने की बात धीरे धीरे आगे बढ़ रही है। ऐसे में यदि सिटिंग विधायकों के टिकट कटे तो युवाओं की लॉटरी लग सकती है। इसके अलावा करीब आध दर्जन से अधिक सीटों पर मजबूत विकल्प के नामों की सूची पार्टी ने तैयार कर ली है।
इसके अलावा कुछ सिटिंग विधायकों की टिकट मिलने की संभावनाओं पर पैराशूट ग्रहण लगा सकते हैं। ऐसी कुछ सीटों को लेकर इन दिनों खासी चर्चाएं भी हो रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई:देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का प्रहार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई तेज

 

 

87 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top