उत्तराखंड

Breaking:यंहा कर्मचारी मिले नदारद,सभी के 1 दिन का वेतन रोकने का आदेश,स्पष्टीकरण भी मांगा

रुद्रपुर। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है कि बाल विकास कार्यालय में सीडीओ के पहुंचने पर वंहा 7 कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले, जिनका एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दे दिया गया है। यही नही कर्मचारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। सीडीओ आशीष भटगई ने काशीपुर पहुंचकर बाल विकास कार्यालय और खंड विकास कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में प्रभारी खंड विकास अधिकारी और बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर सहित 7 कर्मचारी नदारद पाए गए। जिसके बाद सीडीओ द्वारा सभी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कमाल, 15 किलो का विशाल ट्यूमर निकालकर महिला को दी नई ज़िंदगी

इसके साथ ही सभी से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान बाल विकास विभाग की सपुरवाइजर हेमा कांडपाल, ग्राम्य विकास विभाग के प्रभारी खंड विकास अधिकारी चिंता राम आर्य, सहायक खंड विकास अधिकारी महेश गंगवार, कनिष्ठ सहायक कार्तिक रावत, मनरेगा के जीआईएस एक्सपर्ट तरसीर आलम, एनआरएम एक्सपर्ट विनय कुमार और कोर्डिनेटर आरिफ नदारत मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश अस्पताल ने निभाया मानवता का धर्म, लाल पुल हादसे के घायलों को मिला निःशुल्क जीवनदान
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top