उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) की ताबड़तोड़ चुनावी सभाओं में उमड़ा जनसैलाब

छत्तीसगढ़ : कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की ताबड़तोड़ चुनावी सभाओं में उमड़ा जनसैलाब

छत्तीसगढ़ में लहरायेगा भाजपा का परचम: महाराज

छत्तीसगढ़/देहरादून

भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक, वरिष्ठ नेता, और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने छत्तीसगढ़ में लगातार हो रहे चुनावी सभाओं में जनसैलाब को उत्साहित करते हुए एक नये और मजबूत माहौल की बुनियाद रखी हैं। उन्होंने एक ही दिन में चार सभाएं करके, विपक्ष के सामने उत्तराखंड के लोगों की भावनाओं और आकांक्षाओं को समझते हुए, चुनौती पैदा की है। सतपाल महाराज का दावा है कि इस बार राज्य में भाजपा का परचम अवश्या लहराएगा, जो चुनावी मैदान में एक बड़े और प्रभावशाली प्रतिस्थान बना रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

उत्तराखंड के लोकनिर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज पिछले कई दिनों से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के तुफाने दौरे पर हैं। दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव में अधिकांश भाजपा प्रत्याशियों की मांग है कि महाराज उनके क्षेत्र में होने वाली पार्टी की चुनावी सभाओं में सिरकत कर उनके लिए प्रचार करें। बुधवार को कैबिनेट मंत्री महाराज ने अपने तय कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा क्षेत्र प्रतापपुर में भाजपा प्रत्याशी शकुंतला सिंह पोर्ते, भटगांव सीट से लक्ष्मी रजवाड़े, भरतपुर सोनहट से  रेणुका सिंह, विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी से विष्णु देव सिंह, विधानसभा क्षेत्र बिल्हा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी धर्मलाल कौशिक के समर्थन में एक ही दिन में ताबड़तोड़ चार-चार विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित कर जनता से भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ जिताने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की घोटालेबाज सरकार जायेगी और भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आयेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने सतपाल महाराज का जगह-जगह पारम्परिक ढंग से ढोल-बाजों के साथ जमकर स्वागत किया। चुनावी सभाओं में उन्होने जनता से पूछने के बाद पहले ही भाजपा प्रत्याशियों को अपनी ओर से विजयी माला भी पहनाई।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद व जशपुर के राजा रणविजय प्रताप सिंह जूदेव सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

The Latest

To Top