उत्तराखंड

देहरादून के इन इलाकों कों मिली योजनाओं की सौगात, मेयर सुनील उनियाल गामा ने किया शिलान्यास

महापौर ने वार्ड संख्या 14,15 और 91 को दी 1 करोड़ 45 लाख के विकास कार्यों की सौगात

चंद्रबनी स्थित मंदिर के प्रांगण में आयोजित एक कार्यक्रम में, देहरादून के माननीय महापौर श्री सुनील उनियाल गामा जी ने वार्ड 91 के निवासियों को नगर निगम द्वारा निर्मित होने वाले लगभग 45 लाख रुपए के एक योजना की ओर से सौगात दी। इसके बाद, वार्ड 14 और 15 के विकास कार्यों हेतु सर्वे चौक के निकट आयोजित कार्यकर्म में 50-50 लाख के कार्यों की भी सौगात वार्ड 14 रिस्पना और वार्ड 15, करनपुर के क्षेत्र वासियों को प्रदान की।

वार्ड में होने जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों के शिलान्यास समारोह में, अत्यंत प्रसन्न क्षेत्र वासी मिलकर महापौर श्री सुनील उनियाल गामा जी का जोरदार स्वागत किया। सभी ने फूलमाला, बुके, और धन्यवाद प्रस्ताव के साथ महापौर को नगर निगम और उनके वार्ड में होने वाले विकास कार्यों के लिए उनका अभिनंदन और समर्थन जताया।

यह भी पढ़ें 👉  पहचान:SGRRU में दीक्षारंभ 2025 : शिक्षा नहीं, संस्कार है असली पहचान

महापौर श्री सुनील उनियाल गामा जी ने पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की दिशा में नगर निगम के कार्यों की महत्वपूर्ण भूमिका पर बात की। उन्होंने बताया कि नगर निगम ने सदैव पर्यावरण के महत्व को समझते हुए कई महत्वपूर्ण पहलौं की है, जैसे कि प्लास्टिक की उन्मूलन, अधिक से अधिक पौधों के रोपण, और वर्षा जल संग्रहण के संदेश का प्रसार।

नगर निगम ने विभिन्न पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के अभियानों के माध्यम से पर्यावरण के संरक्षण के लिए सख्त कदम उठाए हैं। उन्होंने इसके अलावा पथ प्रकाश व्यवस्था को भी महत्वपूर्ण बनाया है, और पथ प्रकाश को हर वार्ड और हर गली में मजबूती से पहुंचाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर खांड गांव में हरियाली का संकल्प, मेयर अनिता ममगाईं और SDM योगेश मेहरा ने किया वृक्षारोपण

स्वच्छता सर्वेक्षण विषय पर भी नगर निगम ने गंभीर प्रयास किए हैं जिसका नतीजा यह है कि वर्ष 2018 में जहां नगर निगम देहरादून का संपूर्ण भारत देश में 384 वां स्थान था वहां लगातार गंभीर प्रयास जागरूकता संचार करने के बाद नगर निगम देहरादून संपूर्ण भारत देश में अपनी रैंकिंग में अप्रत्याशित सुधार करते हुए 69th वे स्थान पर आ चुका है, उन्होंने कहा कि उनका संकल्प है कि देहरादून को भारत के सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ नगरों में से एक बनाएं। उन्होंने आगे कहा कि टारगेट बड़ा है जिसके लिए हम सबको मिलकर बड़े मजबूत और गंभीर प्रयास करने होंगे। नगर निगम के सारे प्रयास अकेले महत्वपूर्ण साबित नहीं होंगे जब तक की शहर के प्रत्येक नागरिक मजबूत इच्छा शक्ति से स्वच्छता के संचार का संकल्प नहीं लेगा। उन्होंने समस्त देहरादून वासियों का आह्वान करते हुए कहा कि हम अपने घर से ही स्वच्छता को शुरू करें अपने आसपास कूड़ा ना फैलाएं खाली प्लाटों में कूड़ा ना फेंके सड़कों पर कूड़ा ना डालें और सदैव नगर निगम की गाड़ी में ही अपने घरों का कूड़ा निस्तारण के लिए दें। अगर हम यह करने में कामयाब हुए तो निश्चित ही देहरादून को भारत का सर्वश्रेष्ठ नगर निगम बनने से कोई नहीं रोक सकता।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर खांड गांव में हरियाली का संकल्प, मेयर अनिता ममगाईं और SDM योगेश मेहरा ने किया वृक्षारोपण

इस दौरान पार्षद श्री सुखबीर बुटोला, ओमवीर राघव, पार्षद श्रीमती प्रमिला कोहली, श्री विजय कोहली, श्री राजीव शर्मा “बंटू” , श्री राजन सिंह, सहायक अभियंता श्री रमेश बिष्ट,अवर अभियंता श्री विनोद थपलियाल, समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र के सम्मानित निवासी गण उपस्थित रहे।

SGRRU Classified Ad

The Latest

To Top