उत्तराखंड

मौसम:उत्तराखंड के मौसम में लगातार गिरावट,ख़ास हिदायत बरतने की आवश्यकता, ओस के साथ बढ़ी ठंड

देहरादून। सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है लेकिन पहाड़ों में तापमान घटने के बजाय लगातार बढ़ रहा है। आमतौर पर नवंबर माह में तापमान में गिरावट देखी जाती है। लेकिन बीते दिनों पहाड़ में तापमान घटने के बजाय बढ़ा है। मौसम विभाग चार केंद्रों से तापमान रिकॉर्ड करता है। इसमें देहरादून छोड़ अन्य तीन केंद्रों में तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से शनिवार को जारी तापमान के आंकड़ों के मुताबिक नैनीताल के मुक्तेश्वर, पंतनगर और नई टिहरी में तापमान बढ़ा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बीते दो दिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहा था। ऐसे में यहां बादल छाए रहे और मुक्तेश्वर, पंतनगर, नई टिहरी में तापमान बढ़ने के पीछे यही कारण बताया जा रहा है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जीबी पंत कृषि विवि डॉ. आरके सिंह के मुताबिक बीते दो दिन तापमान में इजाफा देखा गया है। बीते दिनों पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहा था। यह पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा स्ट्रांग नहीं था और उत्तराखंड में बादल छाए रहे। जब भी बादल छाए रहते हैं तो तापमान में इजाफा देखा जाता है। हालांकि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी। 15 नवंबर को देहरादून का अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। 20 नवंबर के आंकड़ों में यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री के आसपास ही रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान कम होकर 11.0 डिग्री पर आ गया।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में गूंजे जय श्रीकृष्ण के जयकारे, दही-हांडी ने मचाई धूम

15 नवंबर को जारी आंकड़े
केंद्र     अधिकतम     न्यूनतम तापमान
देहरादून     26.0     13.6
पंतनगर     26.7     11.9
मुक्तेश्वर      18.1    4.1
नई टिहरी     18.2     7.4

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में जगी ‘द स्पार्क विदिन’, टेडएक्स के मंच से गूंजेंगे बदलाव के विचार

20 नवंबर को जारी आंकड़े
केंद्र    अधिकतम    न्यूनतम तापमान
देहरादून     26.8     11.0
पंतनगर      27.0     15.0
मुक्तेश्वर      19.1     9.7
नई टिहरी     20.4     8.6
(नोट: अधिकमत एवं न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

रात में ओस और पाला गिरने से होगा ठंडक में इजाफा
रात को ओस बढ़ने से ठंडक में इजाफा हो रहा है। ज्यादातर इलाकों में रात को अच्छी खासी ओस गिर रही है। ओस से सुबह के समय भी अच्छी खासी ठंड हो रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में मैदानी क्षेत्रों में ओस और पहाड़ी क्षेत्रों में पाला बढ़ जाएगा। आमतौर पर नवंबर में इस समय तक मैदानी क्षेत्रों में पाला और कोहरा बढ़ जाता है। इससे मौसम में ठंडक में भी बढ़ोतरी हो जाती है। वहीं, पहाड़ के अधिकांश क्षेत्रों में पाला भी गिरने लगा है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार अगले पांच दिनों में ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में कोहरा बढ़ सकता है। विशेषकर ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार के मैदानी इलाकों में कोहरे में बढ़ोतरी हो सकती है। इससे सुबह और शाम के समय ठंडक में इजाफा हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में जगी ‘द स्पार्क विदिन’, टेडएक्स के मंच से गूंजेंगे बदलाव के विचार

इन बातों का रखें ध्यान
1- सुबह-शाम बच्चों के खेलते वक्त पूरे शरीर ढके कपड़े पहनाएं।
2- रात में पंखा-कूलर चलाने की स्थिति में कंबल ओढ़े ।
3- दिन में गर्मी लगने पर फ्रिज का पानी इस्तेमाल न करें ।
5- बुजुर्ग गुनगुनी धूप सेकें और शाम ढलने के बाद बाहर निकलने से बचें।
5- बुखार, सर्दी-जुकाम की शिकायत पर डॉक्टर से सलाह लें।

72 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top