उत्तराखंड

पहल:जल स्रोतों का जल अब पहुंचेगा हर घर,इस मुहीम की तैयारी होने जा रही इस गांव में,आँचल डेरी जुटी युद्ध स्तर पर

देहरादून। आँचल डेरी जल स्रोतों का जल अब मिनिरल वाटर के रूप में लोगों को उपलब्ध हो पायेगा दरअसल,आंचल डेयरी पहाड़ के स्रोतों के पानी का स्वाद लोगों तक अब मिनरल वाटर के माध्यम से पहुंचाने जा रहा है। जिससे पहाड़ के स्रोतों का साफ पानी लोगों को आसानी से मिल सके। इसके लिए आंचल डेयरी करोड़ रुपये की लागत से नैनीताल जिले के हैडिया गांव में मिनरल वाटर प्लांट लगाने जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में गूंजे जय श्रीकृष्ण के जयकारे, दही-हांडी ने मचाई धूम

दूग्ध उत्पादक सहकारी संघ के चेयरमैन मुकेश बोरा का कहना है कि पहाड़ों के स्रोत से आने वाले पानी को फिल्टर कर मिनरल वाटर तैयार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में जगी ‘द स्पार्क विदिन’, टेडएक्स के मंच से गूंजेंगे बदलाव के विचार

 

जिससे यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने के साथ-साथ नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की आय में भी वृद्धि होगी। बताया कि प्लांट का शुभारंभ दिसंबर माह से किया जाएगा। जिसका शुभारंभ दुग्ध विकास मंत्री रेखा आर्य करेंगी।मुकेश बोरा ने बताया कि पहाड़ के स्रोत के पानी कई खनिज तत्वों से भरा होता है। जिसका स्वाद अन्य पानी की तुलना में अलग होता है। ऐसे में पहाड़ के पानी की पहचान को मिनरल वाटर के माध्यम से लोगों तक पहुंचाना मुख्य उद्देश्य है। ऐसे में कंही न कंही पहाड़ की पहचान भी जीवंत होगी।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में जगी ‘द स्पार्क विदिन’, टेडएक्स के मंच से गूंजेंगे बदलाव के विचार
59 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top