उत्तराखंड

Breaking:टिहरी में कपड़ों की दुकान चढ़ी आग की भेंट, लाखों का सामान जलकर ख़ाक, स्थानीय बाजार में मची अफरा-तफरी,देखें वीडियो,,,

टिहरी: जनपद के नरेंद्र नगर विधानसभा के अंतर्गत खाड़ी बाजार में आज एक दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जल कर ख़ाक हो गया है। बताया जा रहा है कि आग दुकान के पास पड़े कूड़े के ढेर में पटाखे के जलने से लगी है। इससे पूर्व आग पर नियंत्रण पाया जाता तब तक जलकर सब स्वाह हो चुका था। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU ने उत्तराखंड के युवाओं को दिया बड़ा तोहफा, हॉस्पिटैलिटी-टूरिज्म का हाईटेक भवन शुरू

 

बता दें कि खाड़ी बाजार के गजा रोड स्थित राजपाल सिंह गुसांई( क्षेत्र पंचायत सदस्य) निवासी आमपाटा की कपड़ों की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते दुकान की ऊपरी मंजिल आग की लपटों से घीर गई और उसमें रखे लाखों के कपड़े स्वाह हो गए। आग लगने पर आस-पास के सभी व्यापारी एकत्रित हुए और किसी तरह भू-तल की दुकान को आग लगने से बचा लिया। किसी तरह ऊपरी दुकान में लगी आग पर भी काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी ने कारगिल वीरों को किया नमन, 'रन फॉर कारगिल हीरोज' को दिखाई हरी झंडी

 

आग लगने का कारण यह बताया जा रहा है कि दुकान के बाहर कूड़े में किसी ने पटाखा डाल दिया था जिससे वहां आग सुलगती रही और अचानक आग की लपटें दुकान तक पहुंच गई। आग लगने से दुकानदार का काफी नुकसान हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी ने कारगिल वीरों को किया नमन, 'रन फॉर कारगिल हीरोज' को दिखाई हरी झंडी
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top