उत्तराखंड

तीर्थनगरी के खिलाड़ियों ने झारखंड में रोशन किया प्रदेश का नाम, महंत लोकेश दास जी महाराज ने किया सम्मान

वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वाधान में 23 से 27 अगस्त तक रांची झारखंड खेल गांव ताना भगत स्टेडियम में चिल्ड्रन,कैडेट एवं जूनियर नेशनल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने किक बॉक्सिंग खेल के माध्यम से अपना जलवा बिखेरा प्रतियोगिता में उत्तराखंड एमेच्योर किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में देवभूमि ऋषिकेश मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर पंजाब सिंध क्षेत्र के खिलाड़ियों ने 8 पदक हासिल कर तीर्थ नगरी ऋषिकेश का मान बनाया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंसर सर्जरी में असमानताएं दूर करने की यूरोपीय मुहिम में SGRR की दमदार भागीदारी

इस शुभ अवसर पर प्रतियोगिता से अपने राज्य लौटने पर आदरणीय महंत लोकेश दास जी महाराज द्वारा खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया उन्होंने कहा कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती और सभी खिलाड़ियों को पुष्पमाला एवं पहन कर उनका मनोबल बढ़ाया साथ ही उनके उज्जवल और भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर यूनिवर्सिटी के हर्ष व्यास का ग्लासगो मिशन, कराटे की मैट पर भारत के लिए पदक का लक्ष्य

The Latest

To Top