उत्तराखंड

दूसरे दिन भी नहीं खुला ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे, बारिश डाल रही खलल

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे हिंडोलाखाल के पास दूसरे दिन भी बंद रहा। सिलवन में पहाड़ी से आए मलबे को लगातार जेसीबी व पोकलैंड से हटाया जा रहा है। एनएच पर यातायात बहाल नहीं होने से छोटे वाहनों का संचालन आगराखाल-द्यूली-भोगपुर थानों मोटर मार्ग से किया जा रहा है।

बता दें कि हिंडोलाखाल में सिलवन के पास पहाड़ी से मलबा आने से ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे बंद हो गया। लगातार हो रही बारिश के कारण मलबा आने से परेशानी बढ़ रही है। वहीं कोटद्वार-पौड़ी हाईवे ढाई घंटे ठप रहा है। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे हिंडोलाखाल के पास दूसरे दिन भी बंद रहा। सिलवन में पहाड़ी से आए मलबे को लगातार जेसीबी व पोकलैंड से हटाया जा रहा है। एनएच पर यातायात बहाल नहीं होने से छोटे वाहनों का संचालन आगराखाल-द्यूली-भोगपुर थानों मोटर मार्ग से किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी की डिजिटल पहल रंग लाई, डीएम आशीष चौहान के निर्देश पर पेंशनरों को घर बैठे मिल रही सुविधा

टिहरी से ऋषिकेश, देहरादून और हरिद्वार जाने वाले बड़े वाहनों का संचालन धनोल्टी-मसूरी होते हुए किया जा रहा है। हाईवे बंद होने से नई टिहरी में पेट्रोल की किल्लत बढ़ गई है। एनएच पर बीते दिन शुक्रवार को जहां दो घंटे ही ट्रैफिक चल पाया था वहीं शनिवार को यह मोटर मार्ग दिनभर बंद रहा।

यह भी पढ़ें 👉  Shri Guru Ram Rai University से जुड़े मेगा शिक्षक भर्ती अभियान में उमड़ा युवाओं का सैलाब

हिंडोलाखाल में सिलवन के पास शुक्रवार को दोपहर 12 बजे पहाड़ी से मलबा आने से हाईवे बंद हो गया था। मलबा हटाने के लिए दिन-रात तीन जेसीबी और एक पोकलैंड मशीन लगाई गई है लेकिन क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण करीब डेढ़ सौ मीटर ऊपर पहाड़ से लगातार भूस्खलन हो रहा है। शनिवार को शाम करीब छह बजे तक भी एनएच नहीं खुल पाया।

यह भी पढ़ें 👉  Shri Guru Ram Rai University से जुड़े मेगा शिक्षक भर्ती अभियान में उमड़ा युवाओं का सैलाब

 

 

 

The Latest

To Top