उत्तराखंड

यमुनोत्री हाईवे पर वाहन पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, कई घायल

उत्तराखंड में बारिश से दुश्वारियां बढ़ी हुई हैं। बारिश के कारण चारधाम यात्रा पर भी खलल पड़ रहा है। यात्रा मार्ग पर भूस्खलन सबसे ज्यादा परेशानी का सबब बना हुआ है। जगह-जगह भूस्खलन से  चारधाम यात्रा प्रभावित हो रही है। उधर, बारिश और मलबा गिरने के चलते यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही मुश्किल बनी हुई है। वहीं भारी मलबा बोल्डर गिरने से यहां बड़ा हादसा हो गया। जिसमें एक यात्री की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उपलब्धि:गणतंत्र दिवस पर सूचना विभाग की झांकी ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान हासिल

बता दें कि बुधवार सुबह यमुनोत्री हाईवे ओजरी डाबरकोट डाबरकोट में वाहनों की आवाजाही शुरू होने के कुछ ही देर बाद स्लाइड्स जोन के पास एक यात्रा वाहन पत्थर बोल्डर की चपेट में आ गया,  चट्टानी बोल्डर गाड़ी की खिड़की तोड़कर अंदर घुस गया, जिससे एक यात्री की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने दोनों ओर वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोका। घायलों को बडकोट सीएचसी लाया जा रहा है। यात्रा वाहन में महाराष्ट्र के यात्री सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों को अपनाने का संदेश
SGRRU Classified Ad

The Latest

To Top