उत्तराखंड

रामनगर में धनगढ़ी पुल में यात्रियों से भरी बस बरसाती नाले में बही

उत्तराखंड में बारिश ने तांडव मचाया हुआ है। अलग-अलग जगहों से तबाही की तस्वीरें सामने आ रही है। रामनगर में बारिश का कहर देखने को मिला है। नैनीताल के शहर रामनगर में धनगढ़ी पुल में यात्रियों से भरी बस बरसाती नाले में बह गई। बस कई लोगों की जान जोखिम में डालकर बरसाती नाला पार करने की कोशिश कर रही थी। इस बस में कुल 35 लोग सवार थे, जिनको जेसीबी की मदद से बचा लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

बता दें कि यह हादसा उत्तराखंड के रामनगर में उस वक्त हुआ जब एक बस बरसाती नाले को पार कर रही थी। धनगढ़ी क्षेत्र में इस बरसाती नाले में पहले भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं। अचानक से इस बस का पानी में बह जाना एक बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन गनीमत रही कि मौके पर जेसीबी मशीन मौजूद थी,  जिसकी मदद से इन तमाम यात्रियों को फौरन ही बस से बाहर निकाल लिया गया और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई:देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का प्रहार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई तेज

The Latest

To Top