उत्तराखंड

उफान पर गंगा, चेतावनी रेखा के करीब पहुंची

पहाड़ों पर हो रही तेज बारिश के कारण गंगा और उसकी सहायक नदियां उफान पर आ गई है। तीर्थनगरी में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है।  गंगा नदी पक्के घाटों को छूकर बह रही है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने नदी से सटे इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को गंगा घाटों पर जाने से रोका जा रहा है। वहीं गंगा के खतरे का निशान पार करने की स्थिति में प्रशासन ने लोगों को शिफ्ट करने तैयारी कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में लहराया तिरंगा, गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रभक्ति से गूंजा विश्वविद्यालय परिसर

त्रिवेणी घाट में आरती स्थल जलमग्न

ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा के समीप पहुंच गया है। केंद्रीय जल आयोग कार्यालय के मुताबिक ऋषिकेश में गंगा की चेतावनी रेखा 339.50 मीटर है। बुधवार की सुबह यहां गंगा का स्तर 339.25 मीटर पहुंच गया। त्रिवेणी घाट में आरती स्थल तक पानी आ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों को अपनाने का संदेश

अलर्ट पर प्रशासन
गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलिस प्रशासन और नगर निगम की ओर से पूर्व में ही यहां की तटीय बस्तियों में पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम से सभी को अलर्ट कर दिया गया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केआर पांडेय ने बताया कि संबंधित क्षेत्र में पुलिस टीम के साथ जल पुलिस की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  गणतंत्र दिवस पर रुड़की में संकल्पों की गूंज, मेयर अनीता ललित अग्रवाल ने दिलाई स्वच्छता और एकता की शपथ
SGRRU Classified Ad

The Latest

To Top