उत्तराखंड

28 मई को श्रीनगर में होगी UPSC प्रीलिम्स परीक्षा, 463 अभ्यर्थियों करेंगे प्रतिभाग

श्रीनगर। 28 मई को श्रीनगर गढ़वाल में संघ लोक सेवा आयोग का प्री एग्जाम होना है। संघ लोक सेवा आयोग के प्री एग्जाम-2023 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की अध्यक्षता में श्रीनगर एचएनबी बिड़ला परिसर श्रीनगर सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को परीक्षा को पारदर्शी, सफलतापूर्वक तरीके से संपन्न कराए जाने के लिए निर्देश दिए। संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को श्रीनगर के दो केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  निरंकारी मिशन के सान्निध्य में युवा चेतना का जागरण, सत्संग में उमड़ा आध्यात्मिक उत्साह

बता दें कि श्रीनगर में 463 अभ्यर्थियों के लिए 2 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। श्रीनगर बिड़ला परिसर व गुरुगु राम राय पब्लिक
स्कूल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  NALSA के नेतृत्व में न्याय तक पहुंच पर राष्ट्रीय मंथन, देहरादून में कॉन्फ्रेंस शुरू

The Latest

To Top