उत्तराखंड

जेईई मेन में यशस्वी पुरोहित ने लहराया परचम, 99.23 परसेंटाइल हासिल कर रोशन किया प्रदेश का नाम

इंजीनियरिंग की पढ़ाई का सपना देख रहे छात्रों के लिए जेईई मेन्स क्लियर करना बड़ी सफलता है। जेईई मेन्स क्रैक करने वालों छात्रो में खुशी है। इनमें से एक उत्तराखंड के चमोली जिले की यशस्वी पुरोहित हैं, जिन्होंने 99.23 परसेंटाइल प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

 

बता दें कि इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए देश की सबसे बड़ी संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई मेन के पहले चरण के परिणाम घोषित हो गए हैं। 2023 जनवरी सेशन के रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों में खुशी है। चमोली जिले की यशस्वी पुरोहित ने 99.23 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। यशस्वी देश के बेहतर आइआइटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करना चाहती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

 

यशस्वी ने बताया कि नौवीं कक्षा से ही तय कर लिया था कि आइआइटी से बीटेक करना है। इसके लिए 10वीं से ही तैयारी शुरू कर दी थी। उन्होंने कहा कि मेरी रुचि कंप्यूटर साइंस में है। जेईई एडवांस में अच्छे पर्सेंटाइल प्राप्त होते हैं तो किसी भी आइआइटी से शिक्षा प्राप्त करना चाहती हूं।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

 

यशस्वी ने बताया कि बेहतर परिणाम के लिए माक टेस्ट बहुत फायदेमंद होते हैं। कहा मैंने इसकी ज्यादा से ज्यादा प्रेक्टिस की थी। कहा कि केमिस्ट्री विषय को अगर मजबूत बना लिया जाता है तो इससे जेईई में अच्छा स्कोर बनाया जा सकता है। गणित के प्रश्न भी कठिन पूछे जाते हैं। इसकी तैयारी भी अच्छे से करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

 

यशस्वी मूल रूप से चमोली जिले में कर्णप्रयाग की रहने वाली हैं और देहरादून में बलूनी स्कूल में 12वीं की छात्रा हैं। उनके पिता प्रेम प्रकाश पुरोहित और माता अंजु पुरोहित दोनों सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं, जो अभी वर्तमान में चमोली जिले के गोपेश्वर में सेवा दे रहे हैं।

The Latest

To Top