उत्तराखंड

डोईवाला में धन्याड़ी पुल की एप्रोच रोड का हिस्सा गिरा, मौके पर पहुंचे करन माहरा, सरकार जमकर बोला हमला

देहरादून। डोईवाला में रायपुर-थानों-देहरादून मार्ग पर बने धन्याड़ी पुल की एप्रोच रोड का एक हिस्सा गिर गया है। एक हफ्ते पहले ये हिस्सा धंस गया था। जिस कारण इस मार्ग पर एक हफ्ते पहले भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। वहीं आज सुबह पुल के एप्रोच रोड का एक हिस्सा गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  शहरी विकास विभाग का बड़ा अभियान: 13 अप्रैल तक उत्तराखण्ड में चलेगा महा स्वच्छता ड्राइव

बता दें कि धन्याड़ी का ये पुल 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समय में बना था। पुल बनने के एक साल बाद ही पुल की एप्रोच रोड धंस गई थी। बीते 13 दिसंबर की शाम को धन्याड़ी पुल की अप्रोच रोड मोटी-मोटी दरारें पड़ गई थी। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल फैल गया था। ग्रामीणों ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की थी।

यह भी पढ़ें 👉  धामी की पहल, तिवारी की अगुवाई—किपलिंग ट्रैक बनेगा मसूरी का सबसे शांत पर्यटन मार्ग

वहीं आज एपरोच रोड का एक हिस्सा जमीन पर गिर गया है। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा मौके पर पहुंचे और बीजेपी सरकार पर हमला बोला है।

यह भी पढ़ें 👉  बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ की माता के निधन पर शोक की लहर

The Latest

To Top