ऋषिकेश। कोरोना काल के बाद पहली बार राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश में छात्र संघ के चुनाव होने जा रहे हैं। श्री देव सुमन विश्वविद्यालय ने चुनाव की तिथि 24 दिसंबर घोषित की है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने वाले अधिकृत प्रत्याशियों के नाम साफ कर दिए हैं। अध्यक्ष पद पर ऋतिक पाठक और उपाध्यक्ष पद पर केशव पोरवाल के नाम की घोषणा विद्यार्थी परिषद ने की है। अन्य चार पदों पर अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा 16 दिसंबर को की जाएगी।
राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश में छात्र संघ चुनाव को लेकर काफी दिनों से सर्दी होने के बावजूद राजनीति का पारा छात्रों को गर्मी का एहसास कराने में लगा है। चुनाव मैदान में उतर कर अपने भाग्य आजमाने में लगे प्रबल दावेदारों किससे अभी थमी हुई नजर आ रही है। क्योंकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने केवल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर अपने अधिकृत प्रत्याशियों के नाम का खुलासा किया है। जबकि अन्य चार पदों पर नाम का खुलासा एक दिन बाद होना है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा ऋषिकेश नगर निगम के सभागार में की।
इस दौरान ऋतिक पाठक और केशव पोरवाल के समर्थन में पहुंचे सैकड़ों छात्रों ने जमकर नारेबाजी करते हुए रितिक और केशव की हौसला अफजाई की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक शुभम शर्मा ने कहा कि इस बार छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्रों में काफी जोश देखने को मिल रहा है। विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशियों को सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफार्म पर अभी से बधाइयों का सिलसिला भी मिलना शुरू हो गया है। उन्होंने दावा किया कि 24 दिसंबर की सुबह छात्र एकजुट होकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशियों को विजय श्री दिलाएंगे। नाम की घोषणा होने के बाद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ऋतिक पाठक ने कहा कि विद्यार्थी परिषद और छात्रों ने जिन उम्मीदों के साथ उन पर भरोसा जताया है उस भरोसे पर वह शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करेंगे। छात्रों की किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या होगी उसके लिए वह हमेशा खड़े रहेंगे। दिन और रात विद्यार्थियों के हितों में एक कर देंगे। उन्होंने दावा किया कि विद्यार्थी परिषद के फेवर में छात्र संघ चुनाव की बयार बहती हुई उन्हें दिखाई दे रही है। उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी केशव पोरवाल ने कहा कि प्रचार प्रसार के लिए अब केवल उनके पास 8 दिन बचे हैं। उन्होंने छात्रों से विद्यार्थी परिषद को जीत दिलाने के लिए प्रचार प्रसार में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ने की अपील की है। इस दौरान जिला संगठन मंत्री मनीष राय, विभाग प्रमुख अमित गांधी, जिला प्रमुख विवेक शर्मा, प्रान्त खेल प्रमुख विनोद चौहान, नगर अध्यक्ष प्रवीन रावत, नगर मंत्री अनिरुद्ध शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, रोहित सोनी, वीरेंदर चौबे, अनुज पल, दिया कुशवाहा, रचित गोयल सहित सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे।



mitolyn official
January 24, 2026 at 6:08 PM
**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.
aquasculpt
January 30, 2026 at 10:09 PM
**aquasculpt**
aquasculpt is a premium metabolism-support supplement thoughtfully developed to help promote efficient fat utilization and steadier daily energy.
herpafend official
January 30, 2026 at 10:15 PM
**herpafend official**
Herpafend is a natural wellness formula developed for individuals experiencing symptoms related to the herpes simplex virus. It is designed to help reduce the intensity and frequency of flare-ups while supporting the bodys immune defenses.
mounja boost
January 30, 2026 at 10:38 PM
**mounja boost**
MounjaBoost is a next-generation, plant-based supplement created to support metabolic activity, encourage natural fat utilization, and elevate daily energywithout extreme dieting or exhausting workout routines.
prodentim
January 30, 2026 at 10:52 PM
**prodentim**
ProDentim is a distinctive oral-care formula that pairs targeted probiotics with plant-based ingredients to encourage strong teeth, comfortable gums, and reliably fresh breath
men balance pro
January 30, 2026 at 10:53 PM
**men balance pro**
MEN Balance Pro is a high-quality dietary supplement developed with research-informed support to help men maintain healthy prostate function.
prostafense
January 30, 2026 at 11:47 PM
**prostafense**
ProstAfense is a premium, doctor-crafted supplement formulated to maintain optimal prostate function, enhance urinary performance, and support overall male wellness.
neurosharp
January 31, 2026 at 1:56 AM
**neurosharp**
Neuro Sharp is an advanced cognitive support formula designed to help you stay mentally sharp, focused, and confident throughout your day.
boostaro reviews
January 31, 2026 at 2:13 AM
**boostaro reviews**
Boostaro is a purpose-built wellness formula created for men who want to strengthen vitality, confidence, and everyday performance.
back biome official
January 31, 2026 at 5:48 PM
**back biome official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.